भोपाल

नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगे – नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई थीं, बदमाशों ने कागज की गड्डी थमाकर जेवर उतरवाए

नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगे
– नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई थीं, बदमाशों ने कागज की गड्डी थमाकर जेवर उतरवाए
भोपाल, यश भारत। इलाज कराने नरसिंहगढ़ से भोपाल आई 62 वर्षीय महिला को दो बदमाशों ने नोटों की गड्डी का झांसा देकर ठग लिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नक्कारखाना इलाके की है। आरोपियों ने पहले महिला को डराया कि इलाके में बदमाश घूम रहे हैं और उसके सोने के जेवर छीने जा सकते हैं। इसी दौरान दोनों ने कपड़े में लिपटी 500 रुपए के नोटों की गड्डी होने का दावा करते हुए महिला को दिखाई। बदमाशों ने जेवर सुरक्षित रखने का झांसा देकर महिला से उसका मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतरवा लिए। इसके बदले उसे कपड़े में लिपटी गड्डी थमा दी। कुछ देर बाद महिला ने गड्डी खोलकर देखी तो उसमें नोटों की जगह केवल कागज के टुकड़े मिले। ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button