ग्राम पंचायत सचिव के साथ गाली गलौज, निवार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेढ़ी में सचिव के साथ गाली गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि विगत दिनों ग्राम टेढ़ी में ग्राम सचिव के साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया था। इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। विगत 5 सितंबर को आरोपी रंजीत लुनिया पिता भारत लुनिया निवासी ग्राम टेढ़ी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, एएसआई राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।







