उतरप्रदेशदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : चंपत राय और गोपाल राव से SIT की लगातार पूछताछ,मामले में अहम दस्तावेज जब्त

एसआईटी जल्द ही और बड़े खुलासे कर सकती है

अयोध्या,यशभारत। अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से एसआईटी की टीम ने गुरुवार को भी लंबी पूछताछ की। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) अब लगातार दूसरे दिन दोनों अधिकारियों से सवाल-जवाब कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान टीम ने उनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।

जांच दल ने राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और चोरी की पूरी प्रक्रिया पर गहराई से सवाल उठाए। एसआईटी की टीम ने 40 कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। टीम को कुछ कर्मचारियों के बयानों से अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।

चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू से भी पूछताछ हुई, जिसमें उसने अनिल मिश्रा पर केश की जिम्मेदारी होने का खुलासा किया। इस मामले में अब तक तीन अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अंदर चल रही इस गड़बड़ी की जांच से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। सूत्र बता रहे हैं कि एसआईटी जल्द ही और बड़े खुलासे कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button