देश

विद्युत सुरक्षा पर इंजीनियरों का विशेष प्रशिक्षण

विद्युत सुरक्षा पर इंजीनियरों का विशेष प्रशिक्षण

– जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य की दिशा में बिजली कंपनी की पहल

भोपाल, यश भारत । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर में इंजीनियरों के लिए विद्युत सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ जीरो एक्सीडेंट नीति को लागू करना है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और निवारक सुरक्षा प्रणाली अपनाना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण सत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित तकनीकी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button