जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

20 लाख की ठगी, ज़मीन का सौदा कर किया फर्जीवाड़ा,

पुलिस ने दर्ज किया मामला

20 लाख की ठगी, ज़मीन का सौदा कर किया फर्जीवाड़ा,

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर, यश भारत। भेड़ाघाट ज़मीन खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरियादी के अनुसार, आरोपी जमुना तिवारी ने 22, हजार वर्गफीट जमीन के नाम पर सौदा कर अनुबंध किया था। विक्रय पत्र भी तैयार किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि यह ज़मीन पहले से ही बैंक में बंधक थी। जब फरियादी को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी ने ज़मीन किसी और के नाम हस्तांतरित कर दी थी।

मामले में जमुना तिवारी, उनके बेटे की नातिन पवन तिवारी और एक अन्य व्यक्ति पर ज़मीन सौदे में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पीड़ित ने थाना भेड़ाघाट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह संगठित तरीके से किया गया ठगी का मामला है, जिसमें दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ कर ज़मीन को अवैध रूप से ट्रांसफर किया गया।
एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले में पूरी कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों को जल्दी से गिरफ्तार किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button