मध्य प्रदेशराज्य

सुबह वॉक पर निकले जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक को कार ने कुचला: मौत…  सड़क पर  तड़पते रहे ; कार सवारों ने उतरकर देखा फिर भागे

मंडलाl जिले के बड़ी खैरी ग्राम में मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे डिंडौरी रोड स्थित योगिराज अस्पताल के पास हुआ। मृतक की पहचान जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा के रूप में की गई है। CCTV फुटेज में सामने आया है कि घने कोहरे के बीच अनिल मेहरा सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आई महरून/लाल रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार रुकी और उसमें सवार लोग नीचे उतरे, लेकिन कुछ ही देर बाद वे मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद घायल अनिल मेहरा करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वीडियो में दो लोग कार से उतरते दिखे पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद कार से दो लोग उतरते दिखाई दे रहे हैं। वे सड़क पर पड़े अनिल मेहरा को देखते हैं और दोबारा कार में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं। इसी दौरान वहां से गुज़र रहा एक स्कूटी चालक भी रुकता है, जो कार सवारों और घायल अनिल मेहरा दोनों को देखता है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी चालक ने कार सवारों को पहचानने की बात कही है। सीसीटीवी से आरोपियों की कर रहे तलाश कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button