भोपालमध्य प्रदेश

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना को मिली रफ्तार, चयनित विकासकों को सौंपे गए विद्युत क्रय अनुबंध सौर ऊर्जा से किसानों को दिन में निर्बाध बिजली देने की तैयारी, रोजगार और हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

Surya Mitra Krishi Feeder Scheme gains momentum, power purchase contracts handed over to selected developers; preparations underway to provide uninterrupted daytime power to farmers using solar energy.

सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना को मिली रफ्तार, चयनित विकासकों को सौंपे गए विद्युत क्रय अनुबंध

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन में निर्बाध बिजली देने की तैयारी, रोजगार और हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल यश भारत। मोहन यादव की अध्यक्षता में राजधानी भोपाल में ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना के तहत चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध पी पी ए वितरित किए गए। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित विकासक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कृषि फीडरों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण किया जाएगा जिससे किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। इससे डीजल और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध सौंपे गए। इसके तहत विकासक निर्धारित अवधि तक सौर ऊर्जा का उत्पादन कर विद्युत वितरण कंपनियों को आपूर्ति करेंगे। सरकार ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों ने बताया कि ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह पहल प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button