मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब का जखीरा बरामद, कार जब्त

 

दमोह । जिले की हिण्डोरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब और एक कार जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में 18 मई 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेर माता मंदिर बांदकपुर के पास सिल्वर रंग की होंडा कार क्रमांक MP 04 CB 6575 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए कार को खडेरा सिद्ध बाबा मंदिर के पास पकड़ लिया। हालांकि कार चालक पवन ठाकुर निवासी जटाशंकर और उसका साथी मुकेश लोधी निवासी टिकरी पिपरिया मौके से फरार हो गए।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी देशी लाल शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 225 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये एवं कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button