जबलपुरमध्य प्रदेश

10 हजार का ईनामी आरोपी मदन जायसवाल गिरफ्तार

विजयनगर शराब दुकान मैनेजर हत्याकांड में बड़ी सफलता

जबलपुर। बहुचर्चित विजयनगर शराब दुकान मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा 10 हजार रुपये का ईनामी मुख्य आरोपी मदन जायसवाल आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

 

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गौठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयनगर वीरेन्द्र सिंह पवार और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08 जून 2025 को विजयनगर स्थित शराब दुकान पर विवाद के दौरान हुई पत्थरबाजी में मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू गंभीर रूप से घायल हुए थे।पहले प्रकरण अपराध क्रमांक 295/25 में धारा 296,115,118(1),125, 324(4), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।बाद में दिलीप सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (302 ताहि.) जोड़ी गई।पूर्व में आरोपी सत्यम पण्डित, दीपक पटेल और आयुष राजपूत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी अभियान

मुख्य आरोपी मदन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कटनी, रीवा, सीधी, नरसिंहपुर, भोपाल, छिन्दवाड़ा तक दबिश दी और सायबर सेल सहित स्थानीय स्रोतों की मदद ली।
आखिरकार 22 सितंबर 2025 को आरोपी मदन जायसवाल (27 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा, थाना माढ़ोताल) को गिरफ्तार कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका

फरार आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, सउनि संदीप पटेल, आरक्षक आदित्य परस्ते, विक्रम, अजय, अरविन्द की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button