भोपालमध्यप्रदेश

बीएचईएल में कॉपर चोरी का बड़ा खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

बीएचईएल में कॉपर चोरी का बड़ा खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

स्टोर सुपरवाइजर पर साजिश रचने का आरोप, मारुति-800 में बाहर निकाले थे 21 कॉपर रोल,  कबाड़ियों तक पहुंचा चोरी का माल

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के बीएचईएल कारखाने में कॉपर चोरी के मामले का गोविंदपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारखाने से 21 कॉपर रोल चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। चोरी गए कॉपर की कीमत करीब 4 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कारखाने के स्टोर सुपरवाइजर सुधीर पाल की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसने अपने साथियों धर्मेंद्र कटियार और ओमप्रकाश बंजारे के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी।

मारुति 800 में रखकर बाहर निकाले कॉपर रोल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कॉपर रोल को मारुति 800 कार में रखकर कारखाने से बाहर निकाला था। इसके बाद चोरी किए गए कॉपर को कबाड़ियों को बेचने की बात भी सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारुति-800 कार और 10 कॉपर बंडल सहित करीब 5 लाख रुपए का माल जब्त किया है। मामले में चोरी का कॉपर खरीदने वाले कबाड़ियों को भी आरोपी बनाया गया है।

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, मामले में बीएचईएल के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में और कौन-कौन शामिल था तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त किन लोगों के माध्यम से की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कारखाने में हुई कॉपर चोरी का खुलासा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button