भोपाल के वीआईपी रोड पर आरजीपीवी बस हादसा: लापरवाही की हद, 20-25 छात्रों से भरी बस पलटी; तीन गंभीर

भोपाल के वीआईपी रोड पर आरजीपीवी बस हादसा: लापरवाही की हद, 20-25 छात्रों से भरी बस पलटी; तीन गंभीर
भोपाल, यश भारत। राजधानी की सड़कों पर तेज रफ्तार और लचर व्यवस्थाओं के चलते विद्यार्थियों की जान किस तरह खतरे में डाली जा रही है, इसकी एक बानोगी मंगलवार सुबह वीआईपी रोड पर देखने को मिली। सुबह करीब बजे आरजीपीवी कॉलेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त बस में 20 से 25 छात्र सवार थे, जिनमें से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हमीदिया अस्पताल में भर्ती, मची चीख-पुकार
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस पलटने की इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
कोहेफिजा थाना क्षेत्र की घटना, फिटनेस और सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। इस बड़े हादसे ने शिक्षण संस्थानों की बसों के संचालन, उनकी फिटनेस जांच और परिवहन नियमों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों ढोने वाले इन वाहनों की समय-समय पर मॉनिटरिंग क्यों नहीं की जाती?
फिलहाल, बस किस तकनीकी खामी या लापरवाही के चलते पलटी, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। कोहेफिजा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है







