मंडला lजिले के कटरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्चे दीपांशु रघुवंशी की मौत हो गई। इस हादसे में 5 वर्षीय रियांश रघुवंशी मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम को ग्राम कटरा के वार्ड नंबर 2 स्थित रघुवंशी मोहल्ले में हुई। बताया गया कि जिस निर्माणाधीन मकान का काम रुका हुआ था, वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय अचानक मकान की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से दीपांशु और रियांश उसकी चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया।
आज सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच और बयानों से सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने मामले में न्याय की मांग की है।
Back to top button