भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बावड़िया कलां चौराहे पर नाले में फंसी कार, बड़ा हादसा टला , घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़, चालक और कार नाले तक कैसे पहुंचे, उठे सवाल

बावड़िया कलां चौराहे पर नाले में फंसी कार, बड़ा हादसा टला

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़, चालक और कार नाले तक कैसे पहुंचे, उठे सवाल

भोपाल,यश भारत। राजधानी के बावड़िया कलां चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक नाले में फंस गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार को नाले में फंसा देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चौराहे पर कार के नाले में फंसने को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कार नाले तक कैसे पहुंची  क्या चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा या कोई अन्य वजह रही  फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना ने चौराहे पर सड़क सुरक्षा और नाले के आसपास सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button