भोपालमध्यप्रदेश
निगरानी बदमाश 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार

निगरानी बदमाश 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार
भोपाल यश भारत। भोपाल निशातपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39 अपराधों में दर्ज निगरानी बदमाश सलमान उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 123 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी एहसान नगर रोड पर गांजा लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







