भोपालमध्य प्रदेश

ई-रिक्शा से कैबिनेट पहुंचे मंत्री, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Table of Contents

ई-रिक्शा से कैबिनेट पहुंचे मंत्री, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पंवार ने सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया। बुधवार को दोनों मंत्री अपने सरकारी आवास से ई-रिक्शा के माध्यम से मंत्रालय पहुंचे और बैठक समाप्त होने के बाद उसी वाहन से वापस लौटे। मंत्रियों की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित बताई जा रही है। मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि संसाधनों का संयमित उपयोग आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की अनावश्यक खपत कम कर ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार है ईंधन बचत हर बार। मंत्रियों ने प्रदेशवासियों से छोटे छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। उनका कहना था कि ऐसे प्रयास स्वच्छ आत्म निर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव साबित होंगे। ई रिक्शा से की गई यह यात्रा न केवल सादगी का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button