मध्य प्रदेशराज्य
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत..: क्षेत्र में हड़कंप

करेली (यशभारत) ।ओल्ड एनएच-26 पर राजमहल एवं गोंगावली के बीच सोमवार सायंकाल को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश अग्रवाल, निवासी बिल्थारी के रूप में हुई है।
बताया गया है कि महेश अग्रवाल करेली में सामाजिक कार्य से आए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







