भोपालमध्य प्रदेश

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कल सड़क सत्याग्रह

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कल सड़क सत्याग्रह

नेशनल हाईवे पर सुबह 11 बजे से होगा आंदोलन

गेहूं खरीदी और समर्थन मूल्य को लेकर सरकार पर साधा निशाना

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस बुधवार सुबह 11 बजे से प्रदेशभर के नेशनल हाईवे पर सड़क सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। पार्टी का कहना है कि सरकार ने किसानों को 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी का भरोसा दिया था लेकिन वर्तमान में 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। कांग्रेस ने उत्पादन और खरीदी के आंकड़ों में भी भारी अंतर होने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार परेशान है और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पटवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में किसान अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखा रही। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने और गेहूं खरीदी से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है। कांग्रेस ने इस आंदोलन को किसान सत्याग्रह नाम देते हुए कहा है कि किसानों की आवाज प्रदेश से लेकर देशभर तक पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button