भोपालमध्य प्रदेश
पिपलानी इलाके में युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

पिपलानी इलाके में युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिव नगर के पास 26 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किशन शाक्य ने युवती के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी किशन शाक्य के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







