भोपालमध्य प्रदेश

कोलार में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

कोलार में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सर्वधर्म कोलार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला को बीते तीन सालों से प्रिंस विश्वकर्मा नाम का युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया था। हाल ही में जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने कोलार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रिंस विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button