जबलपुरमध्य प्रदेश

बेलबाग में दूल्हे के भाई ने की बाराती की नृशंस हत्या : रंजिशन पेट में किए दनादन वार, क्षेत्र में हड़कंप

आपसी रंजिश का लिया बदला, आरोपी फरार

 

1f76610d 4e31 45dc 8dde a0b2c8aa70dd

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग के भानतलैया में शादी समारोह के बीच ही दूल्हे के भाई ने बारात में शामिल होने आए युवक को रंजिशन पेट में चाकू से ताबड़तेाड़ वार कर नृशंस हत्या कर दी। शादी समारोह की पार्टी भानतलैया स्कूल में दी गई है। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने पड़ताल शुुरु कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार मिलन प्रजापति निवासी पनागर ने बताया कि उसका भाई मोहित प्रजापति 22 साल पिता मुन्ना लाल प्रजापति शादी समारोह में शामिल होने आया था। बारात सिंधी कैंप में आई थी, और उसकी पार्टी भानतलैया सरकारी स्कूल में दी गई थी। जहां आकाश के भाई पवन प्रजापति की शादी थी। विवाह के दौरान ही दूल्हे के चाचा के लड़के निक्की प्रजापति पिता पप्पू प्रजापति ने जमकर गालीगलौच की। जब उसके भाई मोहित ने विरोध किया तो निक्की ने जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे मोहित घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी कर चुका है निक्की चाकूबाजी
मृतक के भाई मिलन पटैल ने बताया कि उसके ऊपर भी निक्की प्रजापति पहले चाकू से वार कर चुका है। जो आपराधिक प्रवृत्ति का है। जिसके बाद से ही वह उससे और उसके परिवार से रंजिश रखता था। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर, बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button