जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अर्बेनिया से रशिया लौट रहे जबलपुर आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत 

जानकारी लगते प्राचार्य हुए रवाना,पूरा परिवार सदमे में

जबलपुर यश भारत।ग्वारीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य के इकलौते बेटे की रशिया के पास अर्बेनिया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह टैक्सी में सवार होकर अर्बेनिया से रशिया लौट रहा था। प्राचार्य पुत्र रशिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसका अंतिम संस्कार भी अर्बेनिया में ही किया गया।

रशिया से जा रहा था अर्बेनिया- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर को गुप्तेश्वर निवासी शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य एलएल अहिरवाल के पुत्र प्रतीक अहिरवाल रशिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह फाइनल ईयर में था। तीन अक्टूबर को अर्बेनिया में रहने वाले दोस्तों के यहां गया था। वहां से वह टैक्सी से वापस रशिया लौट रहा था। इस दौरान अर्बेनिया में ही प्रतीक की टैक्सी का एक अन्य टैक्सी से एक्सीडेंट हो गया। घटना में प्रतीक को गंभीर चोटें आई। कुछ दिन कोमा में रहने के बाद प्रतीक ने दम तोड़ दिया।

जानकारी लगते ही हुए रवाना-वहीं जैसे ही पुत्र की दुर्घटना की खबर प्राचार्य को मिली वह तुरंत ही रवाना हो गए । पूरे आयुर्वेदिक कालेज कैंपस में इस खबर के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और पूरा माहौल गमगीन है।इसी प्रकार इस खबर के बाद पूरा परिवार भी सदमे में हैं और किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हो पा रहा है कि उनके घर का इकलौता चिराग अब परिवार के बीच नहीं रहा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel