जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BJP List Delhi: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा, आतिशी को टक्कर देंगे रमेश बिधूड़ी, देखिये पूरी सूची

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं को चुनौती देने के लिए पूर्व सांसदों को टिकट दिया है। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली और मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जहां वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगे। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वह आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को टक्कर देंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जो क्षेत्रीय राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं।

दिल्ली के चार पूर्व मंत्री भी चुनाव लड़ेंगे

बीजेपी ने जो पहली सूची जारी की है, उसमें चार पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। आप सरकार में मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा, शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान के नाम का भी बतौर प्रत्याशी ऐलान किया है। अरविंद लवली ने गांधी नगर के मौजूदा विधायक अनिल कुमार बाजपेयी को रिप्लेस किया है। बाजपेयी ने 2015 का दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट से लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद बीजेपी जॉइन कर 2020 का चुनाव लड़ा और विजयी हुए। उम्मीद थी कि उन्हें बीजेपी से इसी सीट पर दोबारा मौका मिलेगा, लेकिन उनके स्थान पर अरविंद सिंह लवली भर भरोसा जताया है।
विधानसभा का नाम    प्रत्याशी का नाम
आदर्श नगर    राज कुमार भाटिया
बादली    दीपक चौधरी
रिठाला    कुलवंत राणा
नांगलोई    जाट मनोज शौकीन
मंगोलपुरी (अजा)    राजकुमार चौहान
रोहिणी    विजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग    रेखा गुप्ता
मॉडल टाउन    अशोक गोयल
करोल बाग अजा    दुष्यंत कुमार
पटेल नगर अजा    राजकुमार आनंद
राजौरी गार्डन    सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
जनकपुरी    आशीष सूद
बिजवासन    कैलाश गहलोत
नई दिल्ली    प्रवेश वर्मा
जंगपुरा    सरदार तरविंदर सिंह
मालवीय नगर    सतीश उपाध्याय
आके पुरम    अनिल शर्मा
महरौली    गजेंद्र यादव
छतरपुर    करतार सिंह तंवर
अंबेडकर नगर अजा    खुशीराम चुनार
कालकाजी     रमेश बिधूड़ी
बदरपुर    नारायण दत्त शर्मा
पटपड़गंज    रवींद्र कुमार नेगी
विश्वास नगर    ओम प्रकाश शर्मा
कृष्ण नगर    डॉ. अनिल गोयल
गांधी नगर    सरदार अरविंदर सिंह लवली
सीमापुरी अजा    कुमारी रिंकू
रोहतास नगर    जितेंद्र महाजन
घौड़ा    अजय महावर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटवार खास उम्मीदवारों की कहानी

1. कालकाजी सीट से आतिशी बनाम रमेश बिधूड़ी बनाम अल्का लांबा

कालकाजी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को टिकट दिया है। अल्का लांबा 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई थीं और 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। हालांकि, 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया।

2. गांधी नगर सीट से अरविंदर सिंह लवली बनाम नवीन चौधरी डीगू

गांधी नगर सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 2020 के विजेता अनिल बाजपाई का टिकट काट दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर नवीन चौधरी डीगू को उतारा है।

 

3. मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान बनाम राकेश जाटव बनाम हनुमान चौहान

मंगोलपुरी सीट पर भाजपा ने प्रभावशाली नेता राजकुमार चौहान को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने राकेश जाटव धर्मरक्षक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने हनुमान चौहान को मैदान में उतारा है।

4. जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया बनाम फरहद सूरी बनाम सरदार तरविंदर सिंह मारवाह

जंगपुरा में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने फरहद सूरी को टिकट दिया है। भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को उम्मीदवार बनाया है। कुल मिलाकर चुनाव जैसे- जैसे करीब आने को है, वैसे ही मुकाबला रोचक और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। हर सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन हुआ है। अब देखना यह है कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button