भोपालमध्य प्रदेश
कॉलेजों में एडमिशन की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

कॉलेजों में एडमिशन की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी
भोपाल, यश भारत। कॉलेजों में प्रवेश के लिए परेशान होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलोजों में नए प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है। अब कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी। बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हुई थी। इसे देखते हुए विभाग ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई समय-सीमा से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारण से निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को तय तारीख के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।







