भोपाल
मुकेश के अमर गीतों से गूंजा चाइना टेरेस, 50 से अधिक गायकों ने दी प्रस्तुति

मुकेश के अमर गीतों से गूंजा चाइना टेरेस, 50 से अधिक गायकों ने दी प्रस्तुति
भोपाल, यश भारत । हिंदी सिनेमा के सदाबहार गायक मुकेश चंद माथुर की स्मृति में नीलकंठ संगीत ग्रुप ने 30 अगस्त को कोलार रोड स्थित चाइना टेरेस में संगीत संध्या आयोजित की। कार्यक्रम में 50 से अधिक गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को उनके सुनहरे दौर की याद दिलाई। कार्यक्रम में मुकेश के संगीत के प्रति विशेष लगाव और योगदान के लिए सतीश खरे और सुरेश तनवानी को फैन ऑफ़ मुकेश अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की आयोजन जिम्मेदारी मनराज सिंह और वंदना ने संभाली, जबकि मिलन बागड़े ने मंच संचालन किया।







