निमोनिया से बचाव के लिए वयस्कों का टीकाकरण जरूरी: डॉ. मनीषा श्रीवास्तव बीएमएचआरसी में न्यूमोकोकल वैक्सीन के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Vaccination against pneumonia essential for adults: Dr. Manisha Srivastava Awareness program on the importance of pneumococcal vaccine organized at BMHRC

निमोनिया से बचाव के लिए वयस्कों का टीकाकरण जरूरी: डॉ. मनीषा श्रीवास्तव
बीएमएचआरसी में न्यूमोकोकल वैक्सीन के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भोपाल, यश भारत। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र आईसीएमआर बीएमएचआरसी में वयस्कों में निमोनिया से बचाव और टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों पीजी विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान लगातार विकसित हो रहा है और नई जानकारियां हमें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा दिखाती हैं। उन्होंने बताया कि भारत में वयस्क टीकाकरण की दर अभी भी काफी कम है जबकि न्यूमोकोकल निमोनिया गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता है। यदि संक्रमण से पहले टीकाकरण न कराया गया हो तो मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से थैलेसीमिया सिकल सेल रोग अंग प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों और कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्याख्यानमाला सत्र में फायजर फार्मास्युटिकल कंपनी के डॉ. विशाल ने बताया कि न्यूमोकोकल संक्रमण निमोनिया रक्त संक्रमण और मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग मधुमेह तथा हृदय एवं फेफड़ों के रोगों से पीड़ित मरीज इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन पीसीवी 13 संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है और गंभीर जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मददगार है। विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि किसी भी बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय रहते उसकी रोकथाम और टीकाकरण है।







