मध्य प्रदेशराज्य

चमकी आदिवासी की किस्मत : 2 साल बाद फिर मिला चमचमाता हीरा

पन्ना । पन्ना की धरती ने फिर आज चमचमाता हुआ हीरा उगला है जिसे हीरा कार्यालय में जमा करवाया गया है दो साल पहले अहिरगुआं कैम्प निवासी पिता चुनवादा अदिबासी को 19.22 कैरेट का बड़ा हीरा मिला था।अब पुत्र राकेश आदिवासी को 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है।जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। खास बात यह है कि वर्ष 2024 में इसी परिवार को करीब एक करोड़ रुपये का बड़ा हीरा भी मिला था।

 

राकेश आदिवासी ने बताया कि उसने निजी खेत में कीड़े की खदान लगाई थी जिसमें उसके साथ चार पार्टनर शामिल थे पहले पार्टनर खेत मालिक छोटू सरकार था जो वह है 20% का पार्टनर था एवं दूसरा पार्टनर उसका जीजा रतन गौड़ था जो 5% पार्टनर था और बाकी में दोनों भाई राकेश आदिवासी और राजू आदिवासी पार्टनर थे इस हीरे की बिक्री से जो पैसा मिलेगा उससे वह लोग खेती एवं जमीन खरीदने में लगाएंगे।

 

 

नूतन जैन हीरा निरीक्षक ने बताया कि आज दिनांक को राकेश आदिवासी द्वारा हीरा जमा किया गया है हीरे का वजन किया गया हीरा 11.19 कैरेट का है हीरा उज्जवल किस्म का है अच्छी क्वालिटी का है हीरे को अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा पूर्व में उनके पिताजी को भी हीरा मिल चुका है जो इसी कार्यालय में जमा हुआ था और वह करीब 95 लाख का विका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button