SPMCHP231-2 Image
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर एसपी रहे टीके विद्यार्थी बने जबलपुर डीआईजीः कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना पहला लक्ष्य

जबलपुर, यशभारत। शहर में पुलिस अधीक्षक रहे टीके विद्यार्थी को उप पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी बनाया गया है। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज रहे आरआरएस परिहार का तबादला कर उपपुलिस महानिरीक्षक भोपाल बनाया गया है। डीआईजी बने टीके विद्यार्थी ने चर्चा करते हुए बताया कि जबलपुर की कानून व्यवस्था के बारे में अच्छी तरह से जानकारी है इसलिए उसे बेहतर बनाना पहला लक्ष्य होगा। श्री विद्यार्थी का कहना है कि अपराधियों को सबक सिखाना और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर के प्रयास किए जाएंगे। जबलपुर रेंज में आने वाले जिलों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image