Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पलटी, 8 लोगों की मौत 17 घायल

खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पलटी, 8 लोगों की मौत 17 घायल

बैतूल,यश भारत। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और 17 के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के परिवारों के सदस्य प्रभावित बताए जा रहे हैं।

24 वर्षीय छात्रा की भी मौत

परिवारों के परिचित सतीश घोड़की के अनुसार, वाहन में सवार अधिकांश लोग आपस में रिश्तेदार थे। इनमें जामगांव और मीरापुर क्षेत्र से जुड़े परिवारों के सदस्य शामिल थे, जो कामकाज के सिलसिले में भोपाल में रह रहे थे। हादसे में करीब 24 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की भी मौत होने की जानकारी मिली है, जिसका संबंध मुलताई क्षेत्र से बताया जा रहा है। सतीश घोड़की ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार बैतूल से राजस्थान के लिए रवाना हुए और अस्पतालों में भर्ती लोगों की जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू किए।हादसे में बैतूल जिले के पांच घायलों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें हेमलता संतोष गायकवाड़ (41), निवासी सदर, बैतूल; मोहनिश पिता रविन्द्र झरबड़े (21), निवासी घाट बिरोली, मुलताई; रीता झरबड़े (25), निवासी मीरापुर, बैतूल; वेदांत पिता योगेश झरबड़े (14) और सारांश पिता कमलेश झरबड़े (11), दोनों निवासी घाट बिरोली शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

हादसे की सूचना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हताहत हुए यात्रियों के प्रति गहरा दुख जताया और श्रद्धांजलि दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए खंडेलवाल ने बताया कि सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव से इस संबंध में चर्चा हुई है। मप्र और राजस्थान की सरकार निरंतर इस मामले में सक्रियता से काम कर रही है। पीड़ित परिवारों एवं घायलों के हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button