भोपालमध्य प्रदेश
भोपालः 2 लाख से अधिक का ओ.जी. गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

भोपालः 2 लाख से अधिक का ओ.जी. गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
कटारा हिल्स में की गई कार्रवाई, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त
भोपाल,यशभारत। भोपाल क्राइम ब्रांच ने मीनाक्षी प्लानेट सिटी कॉलोनी, कटारा हिल्स क्षेत्र से ओ.जी. गांजा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 10.28 ग्राम ओ.जी. गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,15,000/- आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 21 वर्षीय आरोपी सुभाष परमार को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी गांजा बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा था।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।






