भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

ठंड की दस्तक के बीच बारिश की आहट, MP में फिर करवट लेगा मौसम , अमरकंटक में 10,6 डिग्री पर पहुंचा पारा, इंदौर में भी बढ़ी सिहरन,  19 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ला सकता है बारिश

ठंड की दस्तक के बीच बारिश की आहट, MP में फिर करवट लेगा मौसम

अमरकंटक में 10,6 डिग्री पर पहुंचा पारा, इंदौर में भी बढ़ी सिहरन,  19 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ला सकता है बारिश

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है, वहीं दिन में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से 19 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में लोगों को ठंड के साथ बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है।

दरअसल, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। वहां से आ रही ठंडी उत्तरी हवाओं ने प्रदेश में रात के तापमान को नीचे गिरा दिया है। बीती रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश में सबसे कम तापमान अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री तक पहुंचने से रातें सर्द हो गई हैं। अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आगे और गिरेगा रात का पारा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बना रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी का चक्रवातीय सिस्टम मौसम में बदलाव ला सकता है। 19 नवंबर के बाद बारिश होने की संभावना के चलते मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। ऐसे में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में ठंड और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button