भोपालमध्य प्रदेश

बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, कठपुतली शो से पुलिस ने जगाई सुरक्षा की अलख

बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, कठपुतली शो से पुलिस ने जगाई सुरक्षा की अलख

गोविंदपुरा पुलिस का महिला जागरूकता सम्मेलन: 180 महिलाओं और बालिकाओं ने ली सुरक्षा की शपथ

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने न केवल कानूनी जानकारी साझा की, बल्कि आधुनिक और पारंपरिक तरीकों से सुरक्षा का संदेश भी घर-घर तक पहुँचाने का प्रयास किया।
​कठपुतली के जरिए समझाए कानून के पेंच
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण कठपुतली शो रहा। इसके माध्यम से सामाजिक बुराइयों और जटिल कानूनी प्रावधानों को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया। उपस्थित महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें विषम परिस्थितियों में बेझिझक पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
​सेल्फ डिफेंस का दमदार प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित बालिकाओं ने आत्मरक्षा का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। इन बालिकाओं ने दिखाया कि कैसे कम ताकत का इस्तेमाल कर भी हमलावर को धूल चटाई जा सकती है। इस प्रदर्शन ने वहां मौजूद लगभग 180 महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास भरने का काम किया।
​वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी मंजुलता खत्री एवं एसीपी गोविंदपुरा अदिति बी. सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि वे समाज में निर्भीक होकर अपनी भूमिका निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button