अहमदाबाद मंडल ने 97.5त्न पंक्चुअलिटी के साथ रचा कीर्तिमान, रेल मंत्री ने की सराहना
अहमदाबाद , यशभारत।

अहमदाबाद , यशभारत। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आयोजित सभी महाप्रबंधकों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस में अहमदाबाद रेल मंडल के उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन की विशेष सराहना की।
अहमदाबाद रेल मंडल ने यात्री गाड़ियों के संचालन में 97.5प्रतिशत की उल्लेखनीय समयपालन (पंक्चुअलिटी) प्राप्त कर भारतीय रेलवे के शीर्ष तीन मंडलों में स्थान अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल मंडल की परिचालन दक्षता को दर्शाती है, बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल के लिए एक आदर्श (रोल मॉडल) के रूप में स्थापित हुई है। रेल मंत्री ने इस अवसर पर उन सभी रेलवे ज़ोनों को भी बधाई दी, जिन्होंने 85प्रतिशत से अधिक पंक्चुअलिटी हासिल की तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया। अपने संबोधन में रेल मंत्री ने कहा कि सतत प्रयासों, प्रभावी योजना एवं यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से भारतीय रेल सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दोहराया कि आधुनिक तकनीक, उन्नत मॉनिटरिंग प्रणाली तथा बेहतर परिचालन प्रबंधन के माध्यम से रेलवे नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया जा रहा है। अहमदाबाद मंडल द्वारा परिचालन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की गई हैं। मंडल द्वारा 320 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों, 44 प्रीमियम गाड़ियों तथा 48 ष्ठश्वरू/रूश्वरू/लोकल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया, जिनमें से 115 जोड़ी गाड़ियाँ अहमदाबाद मंडल से प्रारंभ/समाप्त होती हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन लगभग 230 मालगाड़ियों का संचालन किया गया, जबकि मार्च 2026 के दौरान कुल 7,211 मालगाड़ियों का सफल परिचालन सुनिश्चित किया गया। परिचालन दक्षता में वृद्धि हेतु मंडल द्वारा 89 ट्रेनों की गति में सुधार करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1,057 मिनट की बचत सुनिश्चित की गई। साथ ही, 23 ट्रेनों के यात्रा समय में 5 मिनट से लेकर सवा दो घंटे तक की कमी की गई। इसके अतिरिक्त, 4 स्थायी गति प्रतिबंध (क्कस्क्र) को हटाकर ट्रेनों की गति एवं समयपालन में और अधिक सुधार किया गया। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों में मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश के कुशल नेतृत्व तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों के लिए टीम अहमदाबाद को धन्यवाद दिया।






