भोपाल

बड़ी बहन से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

बड़ी बहन से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
गुनगा इलाके में एक युवती ने अपनी बड़ी बहन से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसी थाना क्षेत्र में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम करोंदिया निवासी ऊषा लोधी पुत्री लक्ष्मीनारायण लोधी (21) तीन माह पहले तक वह प्राइवेट नौकरी करती थी। ऊषा के अलावा उसकी पांच बहने हैं, जिसमें ऊषा सबसे छोटी है। कल उसकी तीसरे नंबर की बहन से पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया था। हालांकि वह उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है। इससे गुस्सा होकर ऊषा अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
युवक की तालाब में डूबने से मौत:-
गुनगा थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा आश्रम निवासी पवन विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा (28) प्राइवेट काम करता था। उसकी मां आश्रम में कुक है, इसलिए वह अपनी मां के साथ आश्रम परिसर में ही रहता था। कल सुबह वह तालाब में नहाने के लिए गया था, जहां वह नहाते हुए तालाब की गहराई में चला गया। गहराई ज्यादा होने के कारण वह पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गर्भवती महिला की गिरने से मौत:-
बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी प्रियंका सैनी पति राहुल सैनी (29) गृहणी थी और गर्भवति भी थी। कल रात करीब सात बजे वह बाथरूम में गई थी, जहां उसका पैर फिसल गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया। आज पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button