जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने फिलहाल स्थगित किया अपना प्रस्तावित आंदोलन

जबलपुर यश भारत। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुंगावली थाने में की गई एफ आई आर के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर आईजी ऑफिस तक जमकर हंगामा किया था और उसके बाद कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह पुलिस अधीक्षक और पुलिस की तानाशाही के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इसी सिलसिले में पूर्व में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई थी कि 5 जून को बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी लेकिन इसकी खबर लगने पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं को अपने कार्यालय चर्चा करने के लिए बुलाया और करीब डेढ़ घंटे तक लंबी चर्चा के बाद फिलहाल कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव आलोक मिश्रा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा अयोध्या तिवारी चिंटू चौकसे भी मौजूद रहे। नगर के अध्यक्ष सौरभ शर्मा के अनुसार के पुलिस अधीक्षक नहीं यह बात स्वीकारी की उन्हें उस दिन के घटनाक्रम पर अफसोस है कांग्रेस नेताओं के साथ उन्हें चर्चा करनी चाहिए थी। इसके अलावा शहर की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। इसके बाद फिलहाल कांग्रेस नेताओं ने अपने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

आठ को जाएंगे अशोकनगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफ आई आर को कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बना लिया है इसके विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस जनों के द्वारा आंदोलन और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 8 जून को अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह नाम से बड़ा प्रदर्शन आयोजित होने वाला है। जिसमें शामिल होने के लिए शहर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अशोक नगर पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button