इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Jabalpur News : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ जीतने के गुर सिखाए

जबलपुर, यशभारत । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के गुर सिखाए। आज सुबह करीब 11 बजे नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द, श्रीप्रकाश, सांसद राकेश सिंह कार्यक्रम स्थल पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं-

नड्डा समेत अन्य वक्ताओं ने संगठन में बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता लक्ष्य 2023 को लेकर काम करें। बूथ क्रमांक 106 की बूथ समिति के 64 कार्यकर्ताओं से नड्डा ने सीधी चर्चा की।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता समेत अन्य नेताओं के स्वागत के लिए रांझी में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। नेताओं के काफिले पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पुष्प वर्षा के साथ कन्याओं ने तिलक लगाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App