जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति के स्वागत को तैयार संस्कारधानी, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री भी रहेंगे जबलपुर में

जबलपुर,यशभारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर संस्कारधानी पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से कलाईकुंडा एयरपोर्ट से रवाना होकर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे शाम 6.20 बजे सर्किट हाउस क्रमांक-1 के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

06 15

रविवार सुबह राष्ट्रपति 7.05 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगी और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके बाद सोमवार को सुबह 11.40 बजे वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 1.20 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री भी रहेंगे जबलपुर में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात 8.35 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार को राष्ट्रपति के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री भी करेंगे सहभागिता

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। वे शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री रविवार को गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी सहभागिता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button