मुख्यमंत्री के आदिवासी विरोधी बयान पर कांग्रेस ने जताया विरोध, कचहरी चौक पर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिये गये विवादित बयान के विरोध में आदिवासी कांग्रेस संगठन शहर द्वारा कचहरी चौक में विरोध प्रदर्शन करते पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह बयान दिया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है और आदिवासियों में रोष व्याप्त है। श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान संस्कृति परंपरा और अस्मिता के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा सरकार आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन की रक्षक नहीं है आदिवासी समाज का विकास के नाम पर विनाश कर रही है। आदिवासी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से संविधान एवं आदिवासी समाज विरोधी रही है। केंद्र सरकार द्वारा योग दिवस, पर्यावरण दिवस, मानव दिवस न जाने कितने प्रकार के दिवस मनाये जाते है जिस पर आदिवासी समाज कोई किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। आप प्रदेश के मुखिया है।
इस अवसर पर बड़वारा के पूर्व विधायक बसन्त सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, कांग्रेस नेता राजा जगवानी, राकेश द्विवेदी, राजेश जाटव, प्रशान्त जायसवाल, डॉ आनंद पटेल, नरेंद्र राय, अजय जेसवानी, माया चौधरी, नारायण निषाद, रुक्मिणी उपाध्याय, रंजीत सिंह, आदित्य जैन, सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।







