जेल गेट से पुलिस अभिरक्षा से फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशन , मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य की मॉनिटरिंग एवं थाना प्रभारी माधवनगर एवं बहोरीबंद के प्रयासों से जिला कारागार कटनी के मुख्य गेट के बाहर से, जेल दाखिल करने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर कटनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपीगणों 1. राकेश बाल्मिकी पिता आसाराम वाल्मीकि उम्र 45 वर्ष निवासी बिछियाकाप थाना बहोरीबंद 2. रंजीत वाल्मीकि पिता राकेश वाल्मीकि उम्र 26 वर्ष निवासी बिछियाकाप थाना बहोरीबंद 3. अभिषेक वाल्मीकि पिता राकेश वाल्मीकि उम्र 22 वर्ष निवासी बिछियाकाप थाना बहोरीबंद के विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय बहोरीबंद द्वारा बीएनएस की धारा 170 एवं 126 के तहत कार्यवाही कर जेल वारंट जारी किया गया था। फरार आरोपियों में से आरोपी रंजीत वाल्मीकि पिता राकेश वाल्मीकि को फरार होने के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था । शेष 02 आरोपियों को कटनी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संभावित ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर अपराध क्रमांक 1185/26 धारा 262 BNS दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।







