कटनी

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राह,क टनी होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

कटनी, यशभारत। आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन और सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। ये ट्रेनें कटनी जंक्शन होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से उत्तर और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 07651 जालना छपरा विशेष ट्रेन अक्टूबर में प्रत्येक बुधवार को 7, 14, 21 और 28 अक्टूबर को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07652 छपरा-जालना विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन छत्रपति संभाजीनगर, नगरसोल, मनमाड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी विंध्याचल, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी और बलिया हैं। ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआर, एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
हैदराबाद-दानापुर स्पेशल की सेवा अवधि बढ़ी
यात्रियों की मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 07091 हैदराबाद-दानापुर विशेष ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाई गई है। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 9 फेरों के साथ चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07092 दानापुर हैदराबाद विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 9 फेरों के साथ संचालित होगी। यह टे्रन कटनी होकर चलेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 3 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button