कटनी

सुनेहरा के जंगल में सजी थी जुआड़ियों की महफ़िल, निवार पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 19,800 नगद बरामद

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम सुनेहरा के जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। बीती रात चौकी निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुनेहरा के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए चौकी प्रभारी निवार श्री अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹19,800 नगद राशि एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए।पुलिस ने मौके से घ्यानी लुनिया पिता प्रीतम लुनिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी शाहपुर, थाना माधवनगर एवं संदीप कुमार राजभर पिता कोमल प्रसाद राजभर, उम्र 32 वर्ष, निवासी शाहपुर, थाना माधवनगर, सोनू काछी पिता छेदीलाल काछी, उम्र 25 वर्ष, निवासी शाहपुर, थाना माधवनगर, अंकित कुमार समदरिया पिता सालिगराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी शाहपुर, थाना माधवनगर, अंकित कुमार काछी पिता मूलचन्द काछी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिछुआ, थाना माधवनगर को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं चौकी के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button