कटनी

छठ पूजा पर घाटों में उमड़ेगी भीड़, व्यवस्थाओं में जुटा नगर निगम

महापौर ने नगरवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं

छठ पूजा पर घाटों में उमड़ेगी भीड़, व्यवस्थाओं में जुटा नगर निगम

महापौर ने नगरवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं04 1

02 1

कटनी,यशभारत। छठ पूजा के मद्देनजर नगर निगम ने शहर के प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया है। कटायेघाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट-मंगल नगर और बजरंग कॉलोनी घाट-एनकेजे सहित अन्य पूजा स्थलों पर सफाई, कीटनाशक छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्गों को व्यवस्थित किया गया है। पेयजल के लिए जरूरत के अनुसार टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे।
14 से 17 नवंबर तक निगम का अमला व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा। अधिकारियों को किसी भी अव्यवस्था पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इन व्यवस्थाओं की असली परीक्षा होगी।
इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button