पुरानी रंजिश को लेकर जटवारा में खूनी संघर्ष, कई घायल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जटवारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमे दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झड़प और हाथापाई की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिषेक पटेल पिता गेंद लाल पटेल निवासी ग्राम जटवारा की रिपोर्ट पर अनुपम राठिया पिता फूलचंद राठिया, मंदीप राठिया पिता फूलचंद राठिया, संगीता राठिया पिता अनुपम राठिया, सविता राठिया सभी निवासी ग्राम जटवारा के विरूद्ध धारा 296 (बी), 115 (2), 351, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह दूसरे पक्ष के सोमबाई साठिया पति फूलचंद राठिया निवासी ग्राम जटवारा की रिपोर्ट पर अभिषेक पटेल, दीपक परिहार दोनों निवासी ग्राम जटवारा के विरूद्ध 296 (1), 115 (2), 351, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।







