कटनी

छात्रों ने किया छात्रावास अधीक्षक पर हमला, हाथ में चोट, तीन छात्रों के निष्कासन की मांग

कटनी, यशभारत। शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक धर्मेन्द्र अटल के साथ मारपीट कर हाथ फ्रेक्चर करने का मामला सामने आया है। घटना 1 नवंबर की बताई गई है। आरोप है कि छात्रावास के स्थापना दिवस समारोह के दौरान तीन छात्रों ने ड्यूटी पर मौजूद अधीक्षक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। छात्रावास अधीक्षक संघ ने मामले में कलेक्टर और आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को ज्ञापन सौंपकर छात्रों के निष्कासन और कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मेहरा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित छात्र पूर्व में पदस्थ अधीक्षकों संतोष त्रिपाठी और प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ अभद्रता कर चुके हैं। छात्रावास अधीक्षक संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले छात्रों को तत्काल छात्रावास से निष्कासित करने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही घायल अधीक्षक धमेन्द्र अटल को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button