राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, हरदीप पुरी के नामांकन पर आपत्ति

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, हरदीप पुरी के नामांकन पर आपत्ति
भोपाल, यश भारत। राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने आपत्ति दर्ज कराई है।
हेमंत कटारे की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति पर रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी से जवाब तलब किया है। इसके लिए उन्हें शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।
अब सभी की निगाहें रिटर्निंग अधिकारी के फैसले पर टिकी हैं। हरदीप पुरी की ओर से प्रस्तुत जवाब और उस पर निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के बाद ही आपत्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।







