भोपालमध्यप्रदेश

सुखी सेवनिया में कार चालक की लापरवाही ने छीनीं तीन जिंदगियां, दामाद संग लौट रहे पति-पत्नी की मौके पर

सुखी सेवनिया में कार चालक की लापरवाही ने छीनीं तीन जिंदगियां, दामाद संग लौट रहे पति-पत्नी की मौके पर

भोपाल, यश भारत। सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में सड़क पर बेलगाम दौड़ रहे एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों की जान ले ली। विदिशा से एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर लौट रहे दंपत्ति और उनके दामाद की बाइक को कार चालक ने सामने से सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार विदिशा में आयोजित ‘रसोई’ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सुखी सेवनिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार भिड़ंत के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार में करीब 5 लोग सवार थे। टक्कर मारते ही चालक और उसके साथी पैदल ही वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही सुखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के रास्तों व ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button