कटनी

पेंट्री कार के वेंडर को स्टेशन में जमकर पीटा, यात्री को चाय देने की बात पर वारदात, मैहर जीआरपी में दर्ज हुई रिपोर्ट

कटनी, यशभारत। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 3-4 पर सारनाथ एक्सप्रेस के पेंट्री कार के वेंडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पेंट्री कार के वेंडर द्वारा एक यात्री को चाय देने की बात पर प्लेटफार्म के वेंडरों ने पेंट्री कार वेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की। वेंडर अधमरी हालत में अपनी जान बचाते हुए भागा। इसी दौरान ट्रेन प्लेटफार्म से रवाना होने लगी, इसके बाद वेंडर ने आखिरी बोगी में चढक़र अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि मैहर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने पेंट्री कार के घायल वेंडर का मुलाहिजा व इलाज जराकर मैहर जीआरपी में जीरो पर मामला कायम कर कटनी जीआरपी के सुपुर्द किया है।
घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम
कटनी रेल्वे स्टेशन पर वेंडरों द्वारा आये दिन यात्रियों से विवाद और मनचाहे रेट पर सामग्री बेचने के मामले सामने आते रहते हैं अवैध वेंडरों का एक बड़ा समूह भी ट्रेनो में भी सक्रिय रहता है, जो रेल सुरक्षा और नियमो का उलंघन करते है। कल रात हुई इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टेशन के वेंडरों में पुलिस का कोई भय नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button