कटनी

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के मास्टर माइंड ने पुलिस की पूछताछ में किए कई खुलासे, बड़े नेटवर्क का होगा भंडाफोड

कटनी, यशभारत। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के मास्टर माइंड छत्तीसगढ़ निवासी मनीष असरानी से माधवनगर पुलिस ने 6 दिनों तक पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि मास्टर आइडी खुद लेकर कटनी के योगेश बजाज सहित अन्य जिलों को पहुंचाई है, जिसमें लाखों करोड़ों रुपए का सट्टा खेला गया है। पूछताछ में 4 बैंक खातों में 3 करोड़ 24 लाख रुपए का लेनदेन मिला है। अन्य खातों की जांच चल रही है। कुछ खातों में होल्ड लगा है। इस मामले में माधवनगर पुलिस ने योगेश बजाज, अवधेश गुप्ता, तरुण मोटवानी, मनीष असरानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। टीआई संजय दुबे ने बताया कि मनीष असरानी निवासी माधापारा कांकेर छत्तीसगढ़ हाल निवासी न्यू राजेंद्र नगर छत्तीसगढ़ को 11 मार्च को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। रायुपर न्यायालय के आदेश अनुसार उसे 17 मार्च को रायपुर न्यायालय में पेश किया जाना है, जिसे टीम लेकर रवाना हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button