कटनी
ओवर लोडिंग पर प्रशासन की नकेल, चार हाईवा वाहनों से वसूला 11 लाख जुर्माना

कटनी, यशभारत। खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस ने ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार हाईवा वाहनों को जब्त किया था। इस मामल में वाहनों से 11 लाख 30 हजार 878 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। कलेक्टर कटनी आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में खनिज अधिकारी एवं यातायात पुलिस ने 10 अक्टूबर को ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए डस्ट, गिट्टी एवं रेत से लोड चार हाईवा वाहनों को जप्त कर यातायात थाने खड़ा कराया था। 28 अक्टूबर को खनिज विभाग द्वारा उक्त चारों वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर 11 लाख 30 हजार 878 का जुर्माना वसूल किया गया।






