इंदौरकटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की खबर

जबलपुर यश भारत। पनागर में इन दिनों एक पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज और मारपीट किए जाने की चर्चाएं सरर्गम है। हालाकी स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक घटना बुधवार की रात 8:00 के करीब की बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मी को किसी वाहन का धक्का लग गया था इसके बाद वह सामने वाले तीन युवकों के साथ गाली गलौज पर उतर आया युवकों को यह सहन नहीं हुआ और उन्होंने भी गालीगलौच शुरू कर दी तथा हाथापाई पर उतर आये तू तो यहां तक बता रहे हैं कि हाथापाई के बीच पुलिसकर्मी के कपड़े तक फाड़ दिए गए बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना पनागर शराब दुकान के पास की बताई जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कोई जानकारी तो नहीं दे रही लेकिन सूत्रों के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को थाने में बंद भी किया था और उन्हें जेल भिजवा दिया गया है उनके ऊपर क्या मामला दर्ज किया गया है इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पा रही। लेकिन पनागर में हुई यह घटना वहां पर सुर्खियों और चर्चाओं में बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button