कटनी

हाईवे पर स्पीड रडार से वाहनों की रफ्तार पर निगरानी, पिपरौंध में यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 27 वाहनों पर की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पिपरौंध मार्ग पर स्पीड रडार मशीन से वाहनों की गति की निगरानी करते हुए पिछले दो दिनों में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जबलपुर से कटनी की ओर आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। इसी प्रकार पिछले 10 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस अभियान का उद्देश्य तेज रफ्तार एवं नशे में वाहन चलाने पर नियंत्रण स्थापित कर सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना है। अभियान में निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अंजू लकड़ा, उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक मंजय कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार अहिरवार एवं आरक्षक दीपक सिंह की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button